ब्रेकिंग न्यूज

*बड़ी खबर : टीकाकरण पर छत्तीसगढ़ सरकार ने हाईकोर्ट में रखा यह प्रस्ताव*

07-May-2021

बिलासपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ में 18-44 वर्ष आयुवर्ग के टीकाकरण में आरक्षण के मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि तीनों वर्गों अंत्योदय, एपीएल और बीपीएल कार्डधारियों को बराबरी से टीकाकरण होगा, अर्थात एक तिहाई के हिसाब से सभी वर्ग को बराबरी से टीका लगाया जाएगा। राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर हाई कोर्ट विचार कर रही है। ज्ञातव्य है कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरूआत 1 मई से हुई थी। छत्तीसगढ़ में भी वैक्सीनेशन की शुरूआत हो गई है। इस बीच सरकार ने नया आदेश जारी कर सिर्फ अन्त्योदय कार्ड धारियों को पहले टीका लगाने का आदेश जारी किया था। वहीं राज्य सरकार वैक्सीनेशन में रजिस्ट्रेशन करने वालों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही थी। वर्गीकरण के खिलाफ कई लोगों ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। वहीं आज चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई चल रही है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account