ब्रेकिंग न्यूज

*युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने रोजगार सह कौशल मेला*

02-Mar-2021

रायपुर (शोर सन्देश) जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कौशल विकास कार्यक्रमों के लिए काउंसिलिंग के लिए रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन किया गया। रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन जिला मुख्यालय और सभी विकास खंड मुख्यालय में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया जा रहा है। इसके तहत 8 मार्च को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जोरा रायपुर, 12 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सड्डू रायपुर, 15 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धरसीवां, 18 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आरंग, 22 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अभनपुर और 25 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तिल्दा में रोजगार कौशल मेला का आयोजन किया जाएगा। 8 मार्च को आयोजित रोजगार सह कौशल मेला मुख्यतः महिलाओं के लिए रहेगा। अन्य रोजगार सह कौशल मेला में युवक और युवती दोनो शामिल होंगे। इन मेलों का आयोजन समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रहेगा।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account