leave a comment
00 7.70 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण के लिए 239.92 लाख की स्वीकृति
रायपुर (शोर सन्देश)। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा व प्रस्ताव पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के महामाया मंदिर वार्ड एवं बिपिन बिहारी सूर वार्ड मठपारा के विभिन्न सड़कों के लिए 2 करोड़ 39 लाख 92 हजार रुपया की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग ने प्रदान की है । जिसके तहत 7.70 किलोमीटर सड़को का डामरीकरण होगा । श्री अग्रवाल की अनुशंसा पर लोक निर्माण मंत्री ने सड़कों की के डामरीकरण की अनुमति दी है जिसके तहत शीघ्र डामरीकरण का कार्य प्रारंभ होगा। महामाया पारा मठपारा , गभरा पारा , न्यू कैलाशपुरी , कैलाशपुरी प्रोफेसर कालोनी , की आंतरिक सड़के 7.70 किलोमीटर का शीघ्र डामरीकरण किया जाएगा।