ब्रेकिंग न्यूज

*कक्षा 1ली से 10वीं तक के पाठ्य पुस्तक ऑनलाईन उपलब्ध छात्रों को मिलेगी ऑनलाईन पढ़ाई हेतु समुचित बुनियादी सामग्री*

27-May-2021

राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर (शोर सन्देश)। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एक्का ने जानकारी दी है कि जिले में कोविड-19 एवं लॉकडाउन के कारण पिछले वर्ष हमारे शिक्षक एवं विद्यार्थियों को पढ़ई तुंहर दुआर आदि कई अनुप्रयोगों के साथ-साथ ऑनलाईन क्लास के माध्यम से अध्ययन एवं अध्यापन कार्य से जुड़ने का अवसर एवं अनुभव मिला है। भविष्य में भी विशेष कर माध्यमिक, हाई तथा हायर सेकेण्डरी की कक्षाओं के विद्यार्थियों में ऑनलाईन पढ़ाई के प्रति पर्याप्त रूझान की संभावना बनी रहेगी। इस संभावित आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम रायपुर द्वारा वेबसाईट http://www.tbc.cg.nic.in  तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् द्वारा वेबसाईट http://www.scert.cg.gov.in  पर कक्षा 1ली से 10वीं तक की सभी पाठ्य पुस्तक को यूनिकोड में परिवर्तित कर अपलोड की गई है। ताकि जिले के सभी इच्छुक विद्यार्थी/शिक्षक भी इस सुविधा का पर्याप्त लाभ उठा सकें एवं उन्हें ऑनलाईन पढ़ाई हेतु समुचित बुनियादी सामग्री निरंतर मिल सके।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account