ब्रेकिंग न्यूज

*एनसीबी हिरासत से जेल भेजे गए आर्यन*

08-Oct-2021

मुंबई (शोर संदेश) मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में चलने वाली ड्रग पार्टी का हिस्सा होने के कारण एनसीबी ने आर्यन खान को हिरासत में लिया था। इस केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले 7 दिनों से एनसीबी की गिरफ्त में ही हैं। वहीं, अब आज उनकी जमानत के मामले में मुंबई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इधर एनसीबी ने आर्यन खान को हिरासत से ऑर्थर रोड जेल भेज दिया है। कोर्ट में आर्यन खान की जमानत के केस की सुनवाई चल रही है। आर्यन खान और बाकी 8 आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं, इसलिए उन्हें एनसीबी द्वारा जेल ले जाया गया है। आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। एनसीबी ने जमानत याचिका का जवाब दाखिल कर दी है। नूपुर की जमानत याचिका हुई दायर आरोपी नूपुर की जमानत की याचिका उसके वकील ने सेशन कोर्ट में दायर कर दी है. एनसीबी ने नूपुर को ड्रग केस में गिरफ्तार किया था।
वहीं, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने आर्यन खान की रिहाई के लिए दुआ की है। आज आर्यन की मां गौरी खान का जन्मदिन है। ऐसे में फराह ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए दुआ की है कि आर्यन जल्द रिहा होकर घर आएं और गौरी को उनका बेस्ट बर्थडे गिफ्ट मिले।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account