ब्रेकिंग न्यूज

‘दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है’- हेलिकॉप्टर क्रैश में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

20-May-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )  पूर्वी अजरबैजान में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की मौत हो गई है. हेलिकॉप्टर में कुछ अधिकारी भी सवार थे और उनकी भी मौत हुई है. हादसे के शिकार हुए हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है. 
ईरान के राष्ट्रपति के निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं. भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है.’
40 टीमें कर रही थीं रेस्क्यू
घटना के बाद से ही 40 अलग-अलग रेस्क्यू टीम को जंगलों और पहाड़ी इलाकों में भेजा गया था. लेकिन बेहद खराब मौसम के कारण इस क्षेत्र में पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया था. इलाके में सडक़ें पक्की नहीं होने, बारिश और कीचड़ होने की वजह से रेस्क्यू टीम को घटनास्थल तक पहंचने में काफी दिक्कत हुई.


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account