देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा करीब 82 हजार पहुंच चुका है। वहीं रोज नए-नए मामले सामने भी आ रहे हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि आज मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना के 61 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं देशभर में 24 घंटे में लगभग 100 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 81 हजार 970 हो गई है, जिनमें से 51 हजार 401 एक्टिव मरीज है, जबकि 2 हजार 649 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात यह है कि 27 हजार 920 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें, तो इस दौरान 3 हजार 967 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 100 लोगों की मौत हुई है. रिकवरी रेट भी बढ़कर 34.06 प्रतिशत हो गया है।
इंदौर में मिले 61 नए कोरोना मरीज
वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना संक्रमितों के बढऩे के साथ-साथ सैंपलिंग और जांच की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार गुरुवार को 1053 सैंपलों की जांच हुई। इसमें से 61 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2299 तक पहुंच गया है।