ब्रेकिंग न्यूज

महाराष्ट्र में 1061 पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित...अब तक 9 की मौत, 172 डिस्चार्ज

15-May-2020

(शोर सन्देश),अब तक पूरे देश में कोरोना संक्रमण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच महाराष्ट्र से बड़ी खबर रही है। यहां बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में अबतक 1061 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अबतक 9 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है और 174 पुलिसवाले डिस्चार्ज हो चुके हैं।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमित पुलिस कर्मियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 60 पुलिस कर्मियों को कोरोना का संक्रमण पाया गया है। इसके साथ ही बीते एक दिन में एक और पुलिसकर्मी की मौत इस घातक वायरस की वजह से हुई है। महाराष्ट्र पुलिस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अब तक 1061 पुलिस कर्मी कोरोना वायरस की चपेट में पाए गए हैं। जिसमें से 112 ऑफिसर श्रेणी के हैं वहीं शेष 949 पुलिस के जवान हैं। राज्य में अभी तक 9 पुलिस कर्मियों की मौत इस घातक वायरस के चलते हो चुकी है। इसके अलावा एक्टिव केस की संख्या 878 है। इसमें भी 90 अधिकारी और 788 पुलिस के जवान शामिल हैं। अभी तक 22 आफिसर और 152 जवानों के साथ ही कुल 174 पुलिस कर्मी कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं अब तक महाराष्ट्र पुलिस के 9 जवानों की मौत हुई है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account