ब्रेकिंग न्यूज

4 जून एक ऐसी तारीख है जिसने पूरी दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी

04-Jun-2020

 

दिल्ली (शोर सन्देश) इतिहास में हर दिन किसी किसी अहम घटना से जुड़ा होता है. चार जून एक ऐसी तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी. ऐसी ही एक घटना चार जून 1989 को चीन की राजधानी बीजिंग में घटी, जहां चीन की सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए. इसे `थ्येनआनमन स्क्वायर नरसंहार` के तौर पर जाना जाता है.

इसके अलावा चार जून 2001 की एक और बड़ी घटना वह हुई जब ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह ने नेपाल की राज सत्ता संभाली. महाराजा ज्ञानेंद्र अब तक के इतिहास में दुनिया के अंतिम हिन्दू सम्राट के तौर पर दर्ज है.
हालांकि वह कुछ साल ही नेपाल के सम्राट के पद पर रह पाए क्योंकि एक बड़े आंदोलन के बाद उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया गया. देश दुनिया के इतिहास में चार जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है.
1896
में हेनरी फोर्ड ने अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में आज ही अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा था.
1919
में अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया था.
1928
में आज के ही दिन चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या कर दी थी.
1929
में जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया था.
1936
में हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री नूतन का जन्म भी आज के ही दिन हुआ था. उन्हें बंदिनी, सुजाता, अनाड़ी सहित अनेक फिल्मों में उनकी सदाबहार अदाकारी के लिए जाना जाता है.
1940
में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया.
1944
में अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया.
1958
में तीन सदस्यीय पर्वतारोही दल ने गढ़वाल पर्वत श्रृंखला में स्थित 7011 मीटर ऊंचे त्रिशूल पर्वत शिखर को फतह किया.
1959
में सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा 4 जून को ही की थी.
1964
में मालदीव ने संविधान का निर्माण किया था.
1970
में ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना था.
1975
में अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म हुआ था.
1982
में इस्राइल ने दक्षिण लेबनान पर हमला किया था.
1989
में चीन की राजधानी बीजिंग में थ्येनआनमन चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर सैन्य कार्रवाई.
1991
में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी.
1997
में दूरसंचार उपग्रह 2डी अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा.
2001
में नेपाल नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन हो गया. वीर बिक्रम शाह ने नेपाल के सम्राट का पद संभाला।
2003
में डोमिनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुंदरी एमीलिया वेगा मिस यूनिवर्स-2003 बनीं.
2006
में यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की.
2015
में घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account