ब्रेकिंग न्यूज

इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 प्राध्यापक निलंबित *

07-Jul-2020

अंबिकापुर (शोर सन्देश) सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में लखनपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 प्राध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें 2 सहायक प्राध्यापक और 2 सह प्रध्यापक शामिल हैं। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्विद्यालय ने यह कार्रवाई की है। लखनपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी शिक्षा पर आधारित योजना मद से करीब 1 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। ऑडिट रिपोर्ट में इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। निलम्बित कर्मियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश भी दिए गए हैं।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account