ब्रेकिंग न्यूज

*स्वामी आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन शुरू,आवेदन 5 मई तक*

26-Apr-2023

नारायणपुर (शोर संदेश)स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोडीतरई, छोटेडोंगर, बखरूपारा तथा जिले में सत्र 2023-24 में प्रारंभ किये जाने वाले स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिन्दी माध्यम विद्यालय बेनूर एवं ओरछा के विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र छात्राओं का एडमिशन लिया जाना है। इसके लिए सेजेस पोर्टल का 10 अपै्रल से प्रारंभ किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पोर्टल  https://cgschool.in/saems/ मे जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई तक तथा अधिक आवेदन की स्थिति मे 5 मई से 10 मई तक निर्धारित किया गया है।  आवेदक ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनो माध्यम से एडमिशन हेतु पंजीयन करवा सकते है। एडमिशन से संबंधित विस्तृत जानकारी स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोड़ीतराई के संस्था प्रमुख कल्याण कुमार मिस्त्री (प्राचार्य, 7723848645), स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बखरूपारा के संस्था प्रमुख एस.पी.रामटेके (प्राचार्य, 9424287191), स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम विद्यालय छोटेडोंगर के संस्था प्रमुख लवन कुमार बंजारा (प्राचार्य, 9406151055), स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम विद्यालय बेनूर के संस्था प्रमुख दीनदयाल शोरी (प्राचार्य, 7999644121) और स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम विद्यालय ओरछा के संस्था प्रमुख सामसाय नाग (प्राचार्य, 9406256691) से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account