ब्रेकिंग न्यूज

*दुष्कर्म के बाद विडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे, आरोपी गिरफ्तार*

15-Jun-2023

 रायपुर (शोर संदेश)। दुष्कर्म के बाद पीड़िता का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मौदहापारा थाना का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि इफ्तार खान ने उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। फिर उसने कहा कि होटल वालों ने विडियो बना ली है और विडियो वायरल कर देंगे कहकर उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे 10,000 रुपए ले लिए। इसके बाद ईफ्तार खान बाद में भी प्रार्थिया के साथ लगातार दुष्कर्म करते हुए ब्लैकमेल कर 1 लाख रुपए की मांग कर विडियों वायरल करने की धमकी देने लगा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी ईफ्तार खान के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 136/23 धारा 376, 384 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये प्रकरण में आरोपी ईफ्तार खान को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
ईफ्तार खान पिता मोह. मुख्तार खान उम्र 22 साल निवासी बैकरपुर थाना मुस्तहरी जिला मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश, हाल पता-बूढ़ातालाब के पास पुरानी बस्ती रायपुर।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account