ब्रेकिंग न्यूज

नामांकन निरस्त होने के बाद अमित जोगी ने उठाया ये कदम*

19-Oct-2020

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ में इन दिनों मरवाही उपचुनाव की सरगर्मी चरम पर है। जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी के नामांकन निरस्त होने के बाद अमित जोगी ने नामांकन स्क्रूटनी के वीडियोग्राफी की क्लिप की मांगी है।

सियासी सरगर्मी के बीच अमित और रेणु जोगी ने रविवार को अमरकंटक के कल्याण बाबा से मुलाकात की। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कल्याण बाबा से मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन कल्याण बाबा से मुलाकात के बाद अमित जोगी ने बड़ा बयान दिया है। 

अमित जोगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जोगी से ज्यादा जोगी के नाम से डरते हैं, अजीत जोगी के मरणोपरांत भी उनके परिवार का पीछा नही छोड़ रहे हैं। अब हम जनता के बीच वोट नही न्याय मांगने जाएंगे। तो अब मैं मरवाही में किसी के पक्ष में बोलूंगा ही विरोध में। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account