ब्रेकिंग न्यूज

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी को*

24-Nov-2020

00 सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा छठवीं और नवमीं में प्रवेश के लिए आॅनलाईन आवेदन 3 दिसम्बर तक
धमतरी (शोर सन्देश) सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में सत्र 2021-22 में कक्षा छठवीं और नवमीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आगामी 10 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आॅनलाईन आवेदन 03 दिसम्बर तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी..) की अधिकारिक वेबसाईट से ही आॅनलाईन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। गौरतलब है कि पूर्व में आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 नवम्बर थी। अभिभावकों को दस्तावेज अपलोड करने में हो रही परेशानी एवं अभ्यथिर्यों के अधिक से अधिक प्रतिभागिता को ध्यान में रख, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आॅनलाईन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि में वृद्धि कर अब 03 दिसम्बर किया गया है। ज्ञात हो कि सैनिक स्कूल अंबिकापुर में इस वर्ष कक्षा छठवीं में बालिकाओं के प्रवेश का भी प्रावधान किया गया है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account