ब्रेकिंग न्यूज

अन्य प्रांतों के रुके लोगों को अपने साधन से जाने के लिए पास जारी किया जाएगा

02-May-2020

 बिलासपुर, (वीएनएस) बिलासपुर जिले में अन्य प्रांतों के जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें जिला प्रशासन अपने राज्य तक जाने के लिए पास जारी करेगा। यह पास उनके लिये ही जारी होगा, जिनके पास जाने के लिए स्वयं का साधन है। यह पास केवल अपने राज्य तक जाने के लिए मिलेगा।

लॉकडाउन के कारण जिले में दूसरे प्रांतों के भी अनेक लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें अपने राज्य तक जाने के लिये अनुमति नहीं मिल रही थी। उनकी समस्या पर संवेदनशीलता से निर्णय लेते हुए कलेक्टर की ओर से ऐसे व्यक्तियों को पास जारी करने की अनुमति दी गई है। जिनके पास जाने के लिए स्वयं का साधन है। इच्छुक व्यक्ति कलेक्टोरेट बिलासपुर में अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस. उइके (मोबाइल नंबर-9424272310) के समक्ष निर्धारित प्रारूप में आवेदन देकर पास प्राप्त कर सकते हैं।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account