leave a comment
नारायणपुर(शोर सन्देश)।जिले के उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय सिंगोड़ीतराई में विभिन्न पदों के लिए आवेदन 21 जुलाई तक आमंत्रित किए गए हैं। ये पद हैं व्याख्याता, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक/प्राथमिक, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोग शाला सहायक, सहायक ग्रेड-02 ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड 03, भृत्य एवं चौकीदार।