ब्रेकिंग न्यूज

हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, झारखंड में जारी रहेगी बिजली फ्री

12-Dec-2024
झारखंड के लोगों के लिए हेमंत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बिजली माफी योजना जारी रहेगी. जी हां, विधानसभा में अनूपूरक बजट पेश किया गया है जिसमें ऊर्जा विभाग को 2577.92 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है. झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शीतकालीन सत्र में 11697.92 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. इसमें सबसे अधिक मंईयां सम्मान योजना के लिए 6390.55 करोड़ रुपये का प्रवाधान किया गया है. उसके बाद ऊर्जा विभाग को 2577.92 करोड़ रुपये दिया गया.
हेमंत सोरेन सरकार की बिजली बिल माफी योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है. 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों को कोई भी राशि नहीं देनी होगी. इस योजना से करीब 41 लाख उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाया जा रहा है. मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक का एनर्जी चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी भी नहीं देना होगा.


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account