ब्रेकिंग न्यूज

बड़ी खबर : बस्तर टाइगर दिवंगत महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा ने कोरोना से हारी जंग

06-May-2021

रायपुर (शोर सन्देश) बस्तर टाइगर के नाम से विख्यात दिवंगत महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का गुरूवार सुबह करीब 3 बजे कोरोना से निधन हो गई। कांग्रेस के युवा नेता दीपक कर्मा करीब बीस दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए थे, जिसके बाद वे होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे, स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें पहले जगदलपुर में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने पर उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके लंग्स में काफी इंफेक्शन होने के कारण उन्हें डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका और वे कोरोना से जंग हर गए। उनके मौत की खबर आते ही पूरे बस्तर अंचल में शोक की लहर है। उल्लेखनीय है कि बस्तर आंध्रप्रदेश से लगा इलाका है और आंध्रप्रदेश के तरफ से कोरोना की तीसरी लहर आने की बात कही जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट है। वहीं बस्तर का इलाका नक्सल प्रभवित और ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते यहां स्वास्थ्य सेवा की कमी भी है ऐसे में यदि कोरोना की यहां तीसरी लहर आती है तो स्थिति काफी भयावह हो सकती है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account