ब्रेकिंग न्यूज

*बड़ी खबर : कवर्धा विवाद मामले में 14 भाजपा नेताओं पर एफआईआर*

08-Oct-2021

कवर्धा (शोर संदेश) छत्तीसगढ़ के कवर्धा विवाद मामले में सियासी बवाल के बाद कवर्धा पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर राजनांदगांव सांसद और पूर्व सांसद समेत 14 लोगों के नाम एफआईआर में जोड़े है। वहीं भाजपा आज राजधानी रायपुर में इस मामले को लेकर राजभवन कूच की तैयारी कर चूका है। जानकारी के मुताबिक कवर्धा पुलिस ने कुछ वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के साथ 14 नए नाम जोड़ एफआईआर में जोड़ दिया है।
जोड़े गए नामों में राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष ठाकुर, विहिप जिला प्रमुख नंदलाल चंद्राकर, अशोक साहू, कैलाश चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, पन्ना चंद्रवंशी, उमंग पांडेय, राहुल चौरसिया, भुनेश्वर चंद्राकर के नाम शामिल है। ये तमाम नाम जिले में भाजपा के प्रथम पंक्ति के नेताओं में शुमार हैं। गौरतलब है कि इससे पहले तक मामले में 59 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इन पर धारा 109, 147, 148, 149, 153 , 188, 295, 332, 353 भादवि के अलावा लोक संपत्ति की क्षति की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account