ब्रेकिंग न्यूज

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक का फंदे पर लटका मिला शव ममता बनर्जी से सीबीआई जांच की मांग*

13-Jul-2020

नयी दिल्ली/कलकत्ता (शोर सन्देश) भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र नाथ रॉय सोमवार सुबह उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में अपने घर के पास मृत पाए गए। भाजपा विधायक का शव हेमताबाद के बिंडल में उनके घर के पास एक दुकान की बालकनी में लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने टीएमसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए सीएम ममता बनर्जी से इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आसपास को लोगों का स्पष्ट मानना है कि बीजेपी विधायक की पहले हत्या कर दी गई और बाद में शव को दुकान से लटका दिया गया।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account