ब्रेकिंग न्यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आए दिन रहती हैं चर्चा में

05-Jun-2020

मुंबई (शोर सन्देश) बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आए दिन चर्चा में रहती हैं. वे सोशल मीड‍िया पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं. पिछले दिनों उन्होंने ये जवानी है दीवानी के लुक टेस्ट की फोटोज साझा की थी। अब उन्होंने कान्स फिल्म फेस्ट‍िवल का एक थ्रोबैक वीड‍ियो शेयर किया है जिसमें वे बाथरोब पहनकर डांस करती नजर रही हैं।
इस वीड‍ियो में वे बाथरोब पहनकर खुद को आईने में देख रही हैं. दरअसल, ये कान्स का थ्रोबैक वीड‍ियो है जिसे दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. साथ ही लिखा- ‘ग्रीन रूम…’. गौर करें तो इस वीडियो में उनका यह लुक पिछले साल के कान्स फिल्म फेस्ट‍िवल का है, जब वे लाइम ड्रेस में नजर आईं थी. उन्होंने अपने कपड़ों के साथ साथ मजेदार हेयरस्टाइल भी रखा था. उनका वह लुक काफी वायरल हुआ था। लोगों ने मीम्स भी बनाए थे. इस वीड‍ियो में वे अपने हेयरस्टाइल लुक का टेस्ट करते हुए भी देखी जा सकती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म छपाक में देखा गया था. मेघना गुलजार निर्देश‍ित छपाक में दीपिका ने एक एसिड अटैक सर्वाइवर का बेहतरीन किरदार निभाया था। उनकी आने वाली फिल्मों में 83 शामिल है, जिसमें वे कपिल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वे एक और फिल्म में काम कर रही हैं जिसका नाम अभी फाइनल नहीं किया गया है. इसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे होंगे।  



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account