ब्रेकिंग न्यूज

दीपक बैज के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

25-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर की आफिसर्स कॉलोनी स्थित लोकसभा सांसद दीपक बैज के निवास पहुंचकर उनके गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री बघेल ने दीपक बैज से मुलाकात की और उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी इस अवसर पर उपस्थित थे। 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account