ब्रेकिंग न्यूज

जल जगार महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान

05-Oct-2024
धमतरी।  ( शोर संदेश )  जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में 5 एवं 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ समारोह में 5 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत के तहत बिरेतरा सरपंच उषा साहू, भेण्डरी सरपंच प्रीतराम देवांगन, स्वच्छता शुल्क संग्रहण के लिए मेघा सरपंच शंकरलाल साहू और ग्रीन आर्मी स्वच्छाग्रही सुलोचना सोनी का सम्मान किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में सांकरा सरपंच शशि ध्रुव,अरूण सार्वा और बालप्रसाद/रामसिंग और लखपति दीदी योजना के हितग्राही पोटियाडीह की संतोषी हिरवानी का मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान किया जाएगा। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कौहाबाहरा सरपंच शिवप्रसाद नेताम, जिला अध्यक्ष कमार समाज बुधलाल नेताम, सर्कल अध्यक्ष चंदनपुर मयाराम नेताम और एनआरएलएम बिहान के तहत नवदुर्गा स्व सहायता समूह रींवागहन की सदस्य शशि कौशल का सम्मान किया जाएगा।
वन विभाग की ओर से वनधन विकास अंतर्गत हर्बल प्रोडक्ट निर्माण प्रसंस्करण केन्द्र दुगली के तहत सांकरा की जय मां वैष्णी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष संतोषी मरकाम, उद्योग विभाग की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लोहरसी के राजमिस्त्री संघ अध्यक्ष तिलक देवांगन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से जल जीवन मिशन रेट्रोफिटिंग ’’हर घर जल’’ प्रमाण पत्र रूद्री सरपंच अनिता यादव और जल बहिनी महेश्वरी साहू का सम्मान किया जाएगा। खाद्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत भोयना की हिमोती कमार, कृषि विभाग की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत परसतराई के किसान कृतम साहू का सम्मान मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत अछोटा के प्रियंका महार, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत कन्हारपुरी के तेजेन्द्र कंवर, सफाई कर्मकार योजना के तहत पोटियाडीह की सोहद्रा बाई और उद्यानिकी विभाग की ओर से हर्बल नर्सरी एवं औषधी पौध तैयार करने के लिए बेन्द्रानवागांव के  देवला पाल और किसान क्रेडिट कार्ड के तहत पाहंदा के भानु कमार, पोषण ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी कुरूद अर्चना सोरी, प्रधानपाठक चोरभट्ठी कुंती बाई साहू, शिक्षक लक्ष्मीनाथ कौर और छात्र योगेश कुमार साहू का सम्मान किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह कार्यक्रम के तहत कंडेल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंगूरी रैदास, आयुर्वेद विभाग की ओर से सुप्रजा कार्यक्रम के तहत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रेमा सिंह, स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भारत योजना के तहत गोकुलपुर धमतरी की मितानिन माधुरी साहू तथा शिक्षा विभाग की ओर से सहायक शिक्षक राकेश कुमार चन्द्राकर और कहकशां ताज का सम्मान मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account