ब्रेकिंग न्यूज

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसद आज जाएंगे हाथरस, मृतक युवती के परिजनों से करेंगे मुलाकात*

03-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसद आज हाथरस जाएंगे और मृतक युवती के परिजनों से मुलाकात करेंगे। 

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर बताया `पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसद आज दोपहर उत्तर प्रदेश के हाथरस जाएंगे और 19 वर्षीय युवती के परिवार से मिलेंगे जिसकी क्रूरता से बलात्कार और हत्या कर दी गई।`  

गुरुवार को राहुल गांधी को पीड़िता के पास नहीं पहुंचने दिया गया, जिससे राजनीतिक पारा बढ़ने के आसार नजर रहे हैं। पीड़िता के गांव को पुलिस ने चारों तरफ से सील कर दिया है। वहां किसी राजनीतिक दल के नेताओं या मीडिया के जाने पर प्रतिबंध है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक दिया था।  



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account