ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना ने मां-बाप को छिन लिया उन बच्चों की फीस माफ करने का फैसला

12-May-2021

रायपुर (शोर सन्देश)।कोरोना संक्रमण की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है, किसी ने अपनों को खोया, किसी ने सपनों को. लेकिन इस मुश्किल घड़ी में ऐसे बच्चे जिनके के सिर से कोरोना ने मां-बाप को छिन लिया, उन बच्चों की फीस माफ करने का फैसला छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट ने किया है. संक्रमण के इस दौर में कई लोग ऐसे हैं जिनके सिर से पिता या माता का साया छिन गया है और कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने परिवार के ऐसे सदस्यों खोया है जिनकी कमाई से पूरे घर का खर्चा चलता था. अब ऐसे में उन परिवारों के सामने बच्चों को पालने और उनकी स्कूल फीस भरने की परेशानी सामने आ रही है. ऐसे में निजी स्कूल उन बच्चों के पढ़ाई की जिम्मेदारी संभालने के लिए आगे आए हैंं. इतना ही नहीं बच्चों के स्कूल बस की फीस, किताब और स्कूल ड्रेस की फीस भी माफ किये जाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि कई परिवार आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे हैं, जिसकी वजह से वे स्कूल की फीस अदा करने की स्थिति में नहीं हैं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ सरकार से ये अपील भी की है कि ऐसे बच्चों को आरटीआई के दायरे में लाया जाए. एसोसिएशन द्वारा ऐसे बच्चों की जानकारी भी मांगी जा रही है.छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल संघ के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि जिन लोगों ने अपना पिता खोया, या ऐसे परिवार जिनमे कमाने वाले किसी सदस्य की मृत्यु हो गई है, उसकी फीस माफ की जाएगी, हमने सरकार से भी मांग की कि ऐसे बच्चों को शिक्षा अधिकार के अंतर्गत लाये, हमने निजी स्कूलों से कहा कि उनसे कोई फीस ना ले, अनाथ बच्चों के लिए भी कहा है कि उन्हें निजी स्कूलों में 12 वीं तक मुफ्त में शिक्षा दी जाए. बता दें कि छत्तीसगढ़ में लगभग 10 हजार निजी स्कूल हैं जहां पढ़ने वाले ऐसे बच्चों की फीस माफ की जाएगी.

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account