ब्रेकिंग न्यूज

सीआरपीएफ का 82 वां स्थापना दिवस, गृहमंत्री शाह करेंगे ऑनलाइन संबोधित*

27-Jul-2020

रायपुर/नई दिल्ली (शोर सन्देश) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 82वें स्थापना दिवस पर 27 जुलाई यानी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें सीआरपीएफ डीजी डॉ. एके माहेश्वरी और अन्य प्रमुख अधिकारी विशेष रूप से जुड़ेंगे। कोरोना के कारण मध्यप्रदेश के नीमच स्थित सीआरपीएफ परिसर में हर साल होने वाले परंपरागत कार्यक्रम को इस बार वेबीनार माध्यम से आयोजित किया गया है, जिसमें श्रद्धा सुमन अर्पित कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।  00 मास्क के साथ ही सोशल डिसटेंसिंग का पालन करना अनिवार्य :
इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे से होगी, जिसमें त्रिगंजा पार्क में शहीदों को सलामी देकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीटीसी आइजी बीएस चौहान, आरटीसी डीआइजी राजेश ढकरवाल, ग्रुप केंद्र डीआइजी आरएस रावत सहित सभी राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी और जवान उपस्थित रहेंगे। बता दें कि इस स्थापना दिवस के परंपरागत कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिसटेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। 00 1939 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई थी :
बता दें कि 27 जुलाई 1939 को ही मध्य प्रदेश के नीमच में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई थी, तत्कालीन अंग्रेज शासन में से क्रॉउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस का नाम दिया गया था और आजादी के बाद देश के पहले केंद्रीय गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने सेवाओं को कायम रखते हुए इसका नाम बदल दिया और तब से इसका नाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रख दिया गया। 00 सीआरपीएफ की देशभर में 246 बटालियन :
शुरुआत में सीआरपीएफ की महज दो ही ब्लैक बटालियन थी, लेकिन वर्तमान में सियासी सीआरपीएफ की देशभर में 246 बटालियन है। नीमच में सीआरपीएफ परिसर 1190 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 8 बटालियन और कई अलग-अलग प्रमुख केंद्र है।
इस बटालियन में सीटीसी, आरटीसी, जीसी, रेंज नीमच, संयुक्त अस्पताल, प्रथम बटालियन, फोर्थ सिग्नल बटालियन 244वीं बटालियन शामिल है। नीमच में हेड क्वार्टर होने पर देश भर के सीआरपीएफ जवानों की अधिकांश ट्रेनिंग इसी परिसर में होती है। परीक्षण के बाद सभी रंगरूट देश सेवा के लिए तैनात किए जाते हैं।


 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account