ब्रेकिंग न्यूज

डीजल की कीमत में फिर हुआ इजाफा, पेट्रोल स्थिर*

25-Jul-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) एक ओर पूरा देश कोरोना वायरस महामारी की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर तेल की बढ़ती कीमतें आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं। कोरोना के चलते कोरोड़ों लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं और अब डीजल की कीमत में हो रही लगातार बढ़ोतरी सिर दर्द बन गई है। हालांकि पिछले तीन सप्ताह से पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक बार फिर डीजल की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं। पिछले 27 दिनों से देशभर में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले 29 जून को पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। उसके बाद पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं। शनिवार को दिल्ली में डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी के साथ यहां डीजल के दाम बढ़कर 81.79 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं पेट्रोल की कीमत यहां अभी भी 80.43 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
दिल्ली के अलावा मुंबई में पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं यहां अब डीज़ल के दाम 79.97 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता पेट्रोल 82.10 रुपये लीटर मिल रहा है और अब यहां डीज़ल के दाम बढ़कर 76.91 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई पेट्रोल की कीमत 83.63 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है लेकिन यहां अब डीज़ल के दाम 78.73 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली से सटे नोएडा पेट्रोल 81.08 रुपये मिल रहा और यहां बढ़ोतरी के बाद डीज़ल के दाम 73.70 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। गुरुग्राम पेट्रोल 78.64 रुपये मिल रहा है और डीज़ल 73.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पेट्रोल 80.98 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है वहीं बढ़ोतरी के बाद यहां डीज़ल के दाम 73.63 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। पटना में पेट्रोल की कीमत 83.31 रुपये और डीज़ल के दाम 78.61 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल के दाम 87.57 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं वहीं डीज़ल की कीमत बढ़कर 82.50 रुपये प्रति लीटर हो गई है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account