leave a comment
रायपुर (शोर सन्देश)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दुःख व्यक्त किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का असमय जाना बेहद दुखद है। मेरी उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं, परमात्मा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!