ब्रेकिंग न्यूज

लद्दाख में भूकंप के तेज झटके, 119 किलोमीटर दूर कारगील के उत्तर-पश्चिम में रहा भूकंप का केंद्र*

03-Jul-2020

दिल्ली (शोर सन्देश) लदाख में भूकंप के झटके महूसस किये गए है। बार-बार रहे झटकों ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों को हैरान-परेशान करके रख दिया है। ऐसे में अब लद्दाख में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.5 नापी गई है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है भूकंप का केंद्र 119 किलोमीटर दूर कारगील के उत्तर-पश्चिम था। हालांकि राहत की बात ये है कि कोई भी जन-धन की हानि नहीं हुई है।लद्दाख में इससे पहले यानी 2 दिन पहले भी भूकंप चुका है। सीमा पर वैसे ही भारत-चीन विवाद अपनी ऊचांई पर है, ऐसे में भूकंप ने सैनिकों की दिक्कतों को और बढ़ा दिया है। कई दिनों से देश में भूकंप से लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account