ब्रेकिंग न्यूज

घर में रखे बारूद से हुआ विस्फोट, एक की मौत, कई अन्य घायल*

26-Sep-2020

मथुरा (शोर सन्देश) । उत्तर प्रदेश के मथुरा में देर रात हुए एक विस्फोट में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक एक घर में पटाखे बनाने के लिए रखे बारूद में विस्फोट हो गया। जिसके कारण ये हादसा हुआ। विस्फोट के कारण पूरा मकान भी धराशायी हो गया। वहीं, आसपास के करीब आधा दर्जन मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। यह हादसा रात्रि 12 बजे के करीब हुआ। घटना कोतवाली के पास की है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account