leave a comment
रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश)। मशहूर संगीतकार वाजिद खान की रविवार की देर रात को लम्बी बीमारी के बाद मौत हो गई। 43 वर्षीय वाजिद की मौत मुम्बई के चेम्बूर में स्थित अस्पताल में हुई, जहां वे किडनी और गले में इंफेक्शन होने के चलते पिछले ढाई-तीन महीने से भर्ती थे। पिछले तीन दिनों से वाजिद वेंटिलेटर में थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।