ब्रेकिंग न्यूज

कृषि कानून को लेकर जारी है पंजाब में किसानों का आंदोलन, 41 ट्रेनें रद्द*

14-Nov-2020

चंडीगढ़ (शोर सन्देश) कृषि कानून को लेकर पंजाब में किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों के आंदोलन का सबसे ज्यादा असर ट्रेनों पर पड़ा है। उत्तर रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक आंदोलन के चलते जहां 41 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, तो वहीं 11 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। रद्द होने वाली ज्यादातर ट्रेनें नई दिल्ली-कटरा रूट की हैं। ट्रेनों के रद्द होने से ट्रेन से जाने वाले यात्री काफी परेशान हैं। इससे पहले रेलवे ने किसानों के आंदोलन के चलते 28 ट्रेनों को रद्द किया था।

पंजाब में किसान केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानून को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पिछले महीने ही पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास कर विधानसभा की ओर से लाए गए तीन नए बिल पास कर दिए गए। बाद में इन तीनों बिल को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपा गया। इसी महीने 4 नवंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में 24 सितंबर से रेलवे की ओर से मालगाड़ी सेवा को निलंबित करने के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर में धरना दिया। 

बता दें कि पंजाब ऐसा पहला राज्य है, जिसने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पास किया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र से लाए गए कृषि कानून से किसानों को फायदा नहीं होगा और उन्हें ज्यादा नुकसान होगा। साथ ही इससे राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ कृषि चौपट हो जाएगी। पंजाब में कांग्रेस के अलावा कई और पार्टियां भी इन कानूनों का विरोध कर रही हैं। कृषि कानून को लेकर एनडीए की पुरानी सहयोगी रही शिरोमणि अकाली दल पहले ही सरकार से अलग हो चुकी हैं। पंजाब के बाद इन हरियाणा में कृषि कानून का विरोध हो रहा है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account