रायपुर/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। आज पूरा देश कोरोना के संकट से गुजर रहा है। इसके बाद भी लोगों की आस्था के आगे सब कमजोर है, ऐसा ही नजर देश के सचिवालयों में देखने को मिल रहा है। चाहे हम देश विख्यात शिवालयों में कश्चि विश्वनाथ की बात करें या छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहे जाने वाले राजिम में कुलेश्वर महादेव की या रायपुर के महादेवघाट की हर शिवालय में सर हर-हर महादेव और बोल बम की गूंज ही सुनाई पद रही है। आज सावन का पहला सोमवार है। सामान्य दिनों में मंदिरों में रात से ही भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हजारों लोग लाइनों में लगे रहते थे, लेकिन इस बार कोरोना संकट के चलते बहुत सारी पाबंदिया है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना है। हालांकि कोरोना के खतरे के बावजूद भी भक्त घर पर नहीं रुक रहे हैं। वारणसी से लेकर छत्तीसगढ़ के मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का आना शुरू हो गया है। ऐसे में मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइजेशन का पूरा इंतजाम किया गया है।
00 सीएम योगी ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह-सुबह भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मानसरोवर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा भी की।
00 चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में प्रवेश से पहले भक्तों की जांच :
वहीं दिल्ली के मंदिरों में भी भक्तों का आना सुबह से ही शुरू हो गया। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में भक्तों को स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।
00 वारणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे भक्त :
वहीं वारणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। कोरोना संकट के बीच सभी नियमों का पालन करते हुए भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए भक्त पहुंच रहे हैं।