ब्रेकिंग न्यूज

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनी महात्मा गांधी नरेगा योजना

05-May-2020

जगदलपुर(chhattishgarh)।कोरोना के कारण जहाँ एक तरह पूरी जिंदगी लॉकडाउन की वजह से रुक सी गयी है, वही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए मनरेगा संजीवनी का कार्य कर रही है। जहाँ एक तरह मनरेगा ग्रामीण लोगो को रोजगार उपलब्ध करा रहा है वही निरंतर मजदूरी भुगतान भी प्राप्त हो रहा है। जिला पंचायत कार्यालय के मनरेगा शाखा से प्राप्त जानकारीनुसार-मनरेगा में निर्माण कार्यो का 3 करोड़ 60 लाख से अधिक का सामग्री राशि का हुआ भुगतान मनरेगा अंतर्गत वर्ष 2019-20 और 2020-21 में ग्राम पंचायतों और क्रियान्वयन एजेंसी के द्वारा कराए गए निर्माण कार्यो का 3 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक राशि का भुगतान 30 मई को राज्य शासन से प्राप्त हुआ। जिसमें 2 करोड़ 21 लाख 10 हजार रुपये की राशि 2019-20 और 1 करोड़ 38 लाख 99 हजार राशि का भुगतान 2020-21 के कार्यो का किया गया है। मनरेगा के प्रावधान के अनुसार, मजदूरी और सामग्री मद की राशि का भुगतान एफटीओ के माध्यम से सीधे मजदूर और सामग्री प्रदाता वेंडर के खाते में किया जाता है।

मनरेगा के कार्यो का निरंतर हो रहा भुगतान
मनरेगा अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों का भुगतान निरंतर अंतराल पर प्राप्त हो रहा है। जिससे मनरेगा के कार्यो में तेजी रही है। 30 मार्च तक के सभी मजदूरी राशि का भुगतान किया जा चुका है। इस माह कार्य किये 68 लाख मजदूरी का भुगतान भी इस सप्ताह प्राप्त हो जाएगा। समय पर प्राप्त हो रहे मजदूरी भुगतान के कारण विगत 15 दिवस में मनरेगा अंतर्गत कार्य के लिए दोगुने श्रमिक कार्य करने के लिए रहे है। 30 अप्रैल तक 20 हजार श्रमिक मनरेगा में कार्य कर रहे है। सामग्री भुगतान के लिए अभी भी पर्याप्त राशि है। जैसे-जैसे कार्य कराया जा रहा है, वैसे-वैसे कार्यो का भुगतान किया जा रहा है।
सिंचाई से संबंधित कार्यो को प्राथमिकता
मनरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सिंचाई से संबंधित कार्यो को प्राथमिकता से करवाया जा रहा है। बारिश के पानी का लंबे समय तक उपयोग किया जा सके इसके लिए नए तालाब का निर्माण, ग्राम पंचायत के पुराने तालाब का गहरीकरण साफ सफाई, खेत तालाब-डबरी का निर्माण, कुँआ का निर्माण तथा सिंचाई नाली का निर्माण करवाया जा रहा है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account