ब्रेकिंग न्यूज

मध्यप्रदेश खोने के बाद कांग्रेस की उच्च स्तरीय बैठक आज, जिला अध्यक्षों पर कार्रवाई का अंदेशा*

11-Nov-2020

भोपाल (शोर सन्देश)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कल एक बैठक बुलाई है, 11 नवंबर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर बैठक रखी गई है। बैठक में दिग्विजय सिंह, विवेक तंखा, अरुण यादव, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, नकुल नाथ मौजूद रहेंगे। 28 विधानसभा सीटों के प्रभारी और हारे हुए प्रत्याशियों को भी बैठक में बुलाया गया है।

साथ ही बैठक में जिला अध्यक्षों को भी बुलाया गया है, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस के अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्षों पर भी कार्रवाई होगी। जिन सीटों पर कांग्रेस को हार मिली है उन सीटों के जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक की बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है। बता दें कि प्रदेश में 19 सीटों पर भाजपा और 9 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account