ब्रेकिंग न्यूज

सम्मानित महसूस कर रहा हूं, हवाई अड्डे तक छोडऩे आए भूटान के राजा तो पीएम मोदी ने जताया आभार

23-Mar-2024
नई दिल्ली ( शोर संदेश ) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान का दो दिन दौरा करने के बाद दिल्ली वापस लौट आए हैं। उन्होंने भारत आने के बाद भूटान यात्रा से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। साथ ही पीएम ने हवाई अड्डे तक छोडऩे आए राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का आभार जताया। 
गौरतलब है, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ-साथ प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे पीएम मोदी को हवाई अड्डे तक छोडऩे आए थे। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘दिल्ली के लिए रवाना होते समय हवाई अड्डे पर भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे मुझे छोडऩे आए। मुझे बहुत सम्मानि महसूस हुआ।’ 
ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित 
भूटान की यात्रा को खास बताते हुए पीएम ने कहा, ‘भूटान की यह यात्रा काफी खास रही। मुझे राजा, प्रधानमंत्री तोबगे और भूटान की जनता से मिलने का अवसर मिला। हमारी बातचीत भारत-भूटान मित्रता को और मजबूती देगी। मैं ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित होने के लिए भी आभारी हूं।’
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account