ब्रेकिंग न्यूज

रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को दो विकेट से हराकर प्लेआफ से किया बाहर

11-May-2026
रायपुर (शोर संदेश)। रायपुर में रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार(23/4) की घातक गेंदबाजी कर पहले खेलने उतरी मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ दी।
कप्तान सूर्यकुमार यादव को भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में विराट कोहली के हाथों कैच कराया। इस तरह मुंबई 166/7 का स्कोर ही बना सकी। जवाब में बेंगलुरु ने अंतिम गेंद पर मुकाबला दो विकेट से जीत लिया।
मुंबई से तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने चार विकेट लिए। इस हार के साथ मुंबई का प्लेऑफ की रेस से बाहर होना लगभग तय है। आईपीएल के मौजूदा सीजन का 10वां डबल हेडर रविवार को राजधानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
इस मैच में लीग की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस ने शाम को बेहद मनोरंजक बना दिया। दोनों टीमों को एक साथ मैदान में देखने के लिए छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, मध्यप्रदेश दर्शक पहुंचे। टॉस से पहले ही मैदान लगभग 90 प्रतिशत भर चुका था।
मैच आरसीबी के नए होम ग्राउंड रायपुर में होने की वजह से यहां विराट आर्मी की संख्या सबसे ज्यादा दिखी। रायपुर एक दशक बाद आईपीएल की मेजबानी कर रहा है। जिसके चलते फैंस में रोमांच चरम पर रहा।
मौसम की वजह से तेज गेंदबाजों को मिली मदद रायपुर के मैदान की पिच दोनों टीमों के लिए एक अनजान पहेली रही। बारिश और मौसम ने गेंदबाजों का साथ दिया। पहले भी यहां की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार हुआ करती थी। यही वजह है कि मैदान पर खेले गए 6 आईपीएल मैचों में औसत स्कोर सिर्फ 146 रन है।
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account