ब्रेकिंग न्यूज

रायपुर में सवारी बनकर महिला का पर्स किया पार, महिला चोर गैंग ऑटो यात्रियों को बनाती है शिकार

22-Oct-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश ) रायपुर में ऑटो में सवारी बनकर महिलाओं के पर्स और गहने को टारगेट करने वाली 2 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं नागपुर के चोर गैंग की है। यह इसी पैटर्न में अक्सर वारदातों का अंजाम देती है। इस बार भी इन्होंने एक महिला के पर्स को पार किया, लेकिन पुलिस ने फरार होने से पहले ही पकड़ लिया।
अनीता देवांगन ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि, वह टिकरापारा से ऑटो में बैठकर अपने घर अश्विनी नगर आ रही थी। इस दौरान ऑटो में दो पुरुष बैठे हुए थे। लिली चौक के पास दो महिलाएं भी आकर ऑटो में बैठ गई। उन दोनों महिलाओं को लाखे नगर में उतरना था। लेकिन वह अश्विनी नगर तक गई। फिर वह उतर कर चली गई।
तभी अनीता देवांगन ने जब अपना बैग चेक किया तो उसमें से रुपए वाला पर्स गायब था। उन्होंने आसपास के दुकानों में महिलाओं की खोजबीन की। तो वे दोनों पास के ही किराना दुकान में खड़ी थी। अनीता ने फौरन पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने नागपुर के कन्हान इलाके की रहने वाली हीराबाई खन्ना गायकवाड और केसर कैलाश को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं के पास से 5 हजार से भरा पर्स भी मिल गया है।
 

 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account