नई दिल्ली(शोर सन्देश)। भारत ने फिर दरियादिली दिखाते हुए अपने पड़ोसी नेपाल को 1.54 अरब नेपाली रुपए (करीब 96 करोड़ भारतीय रुपए) की आर्थिक मदद दी। हालांकि चीन के उकसावे में आकर भारत विरोधी करवाई को अंजाम दे रहा है इसके बावजूद काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में नेपाल मिशन की उप प्रमुख नामग्याल खंपा ने भारत सरकार की ओर से जारी धनराशि का चेक नेपाल वित्त मंत्रालय के सचिव शिशिर कुमार ढुंगना को सौंपा। यह राशि नेपाल के नुवाकोट और गोरखा जिलों में भूकंप के कारण तबाह हुए मकान और स्कूलों के पुनर्निमाण के काम में लाई जाएगी
गौरतलब है कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आए भूकंप में नौ हजार से अधिक लोगों की जान गई थी और करीब आठ हजार घर तबाह हुए थे। भूकंप प्रभावित नुवाकोट और गोरखा जिलों में तबाह हुए घर और स्कूल भवनों को फिर से बनवाने के लिए भारत सरकार ने नेपाल को डेढ़ अरब डॉलर अनुदान राशि देने की घोषणा की थी।
इसी क्रम में भारत ने नेपाल सरकार को सहायता राशि भेजी। इस मद में भारत अब तक नेपाल को 72 करोड़ डॉलर राशि दान कर चुका है।