ब्रेकिंग न्यूज

अमेरिका में उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं भारतीय मूल की कमला हैरिस*

12-Aug-2020

00 कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रह चुकी हैं कमला हैरिस
नई दिल्ली (शोर सन्देश) अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी जोरो पर है। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने सांसद कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। भारतीय-जमाईका मूल की कमला हैरिस इस पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी। सीनेटर कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो बिडेन अमेरिका के लोगों को एकजुट कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में हमारे लिए संघर्ष किया है। हैरिस ने कहा राष्ट्रपति के रूप में वह एक ऐसा अमेरिका बनाएंगे जो हमारे आदर्शों पर खरा उतरने वाला होगा। उन्होंने कहा, मैं उनके साथ उपराष्ट्रपति पद के लिए पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं और उन्हें हमारा कमांडर-इन-चीफ बनाने के लिए सभी प्रयास करूंगी।
कैलिफोर्निया की सांसद कमला हैरिस कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रह चुकी हैं और वह पुलिस सुधार की बहुत बड़ी समर्थक हैं। हैरिस एक समय जो बिडेन को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुनौती दे रही थीं, लेकिन राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर होने के बाद से ही चर्चा थी कि जो बिडेन उन्हें उप-राष्ट्रपति पद के लिए अपना साथी उम्मीदवार चुनेंगे।
3 नवंबर को होगा चुनाव  तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में जो बिडेन का मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुकाबला है। ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से ट्रंप के साथ उप-राष्ट्रपति पद के लिए मौजूदा उप-राष्ट्रपति माइक पेन्स उम्मीदवार होंगे। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account