ब्रेकिंग न्यूज

कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ने सीरम येदियुरप्पा को सौंपा अपना इस्तीफ*

04-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार में संस्कृति और पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ने राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। सीटी रवि ने मंत्री पद से इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद दिया है। सीटी रवि सोमवार (5 अक्टूबर) को दिल्ली जाएंगे और संगठन के कामकाज की जिम्मेदारी लेंगे।

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने हाल ही में पार्टी के पदाधिकारियों की नई सूची की घोषणा की थी। सीटी रवि भी इस नई सूची में शामिल थे। जबकि राम माधव, अनिल जैन, सरोज पांडे सहित कई राजनीतिक नेताओं के इस बार नाम नहीं हैं।
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की टीम में 12 उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 13 सचिव हैं। हालांकि पार्टी संविधान के अनुसार केंद्रीय संगठन में एक उपाध्यक्ष, एक महासचिव और दो सचिवों के पद खाली हैं। जेपी नड्डा ने अभी बीजेपी महिला मोर्चा के अध्यक्ष की घोषणा नहीं की है।

जेपी नड्डा को अभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन करना है। इसके लिए 25 प्रतिशत बदलाव करने होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये सारे फैसले बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लिए जाएंगे। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account