ब्रेकिंग न्यूज

देश में कोविड से स्वस्थ होने वालों की दर 89 प्रतिशत से अधिक हुई*

22-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 89 प्रतिशत से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 79 हजार से अधिक रोगी स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि अब तक 68 लाख 74 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार होने से मरीजों की संख्या घटकर कुल संक्रमित लोगों की केवल 9 दशमलव दो- नौ प्रतिशत रह गई है। इस समय सात लाख 15 हजार मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान 55 हजार आठ सौ 38 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब देश में संक्रमित लोगों की संख्या 77 लाख से अधिक है। अधिकारी ने बताया कि भारत विश् के ऐसे देशों में बना हुआ है जहां प्रति दस लाख जनसंख्या में संक्रमित लोगों की संख्या सबसे कम है। केंद्र सरकार की प्रभावी नीति तथा जांच, निगरानी और उपचार पर अमल करने से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है और मृत्यु दर में कमी आई है। इस समय भारत में मृत्यु दर एक दशमलव पांच एक प्रतशित है जो वैश्विक स्तर पर सबसे कम मृत्यु दर में से एक है। पिछले 24 घंटों के दौरान 702 लोगों की मौत होने से देश में मृतकों की संख्या एक लाख 16 हजार 616 हो गई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 14 लाख 69 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई। अब तक देश में नौ करोड़ 86 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account