ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षादूत पुरस्कार से मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई ललिता*

03-Jan-2021

रायगढ़ (शोर सन्देश) उत्कृष्टता अपना स्थान स्वयं बना लेती है। इसी बात को प्रमाणित किया है प्राथमिक शाला तूरेकेला की शिक्षिका ललिता चंद्रा ने। ललिता चंद्रा ने मुख्यमंत्री के हाथों शिक्षादूत पुरस्कार प्राप्त कर खरसिया विकासखंड को जिले भर में गौरवान्वित किया है। बीआरसीसी प्रदीप साहू ने बताया कि चंद्रा मैम के कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम में विशिष्ट शिक्षण सामग्री निर्माण किया गया है। शैक्षिक सामग्री का प्रयोग विद्यार्थियों के अध्यापन के लिए करते हुए शिक्षा में नवाचार को प्रोत्साहन देकर ललिता चन्द्रा ने समझ को सहज और सरल बनाया। वहीं पिछले वर्ष ब्लॉक और जिले स्तर पर एग्जीबिशन का हिस्सा बनी थीं। इनके वीडियोज ने काफी सराहना बटोरीं हैं। इन्हीं उत्कृष्ट कार्यों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 जनवरी रायगढ़ प्रवास के दौरान सराहा, वहीं शिक्षादूत प्रशस्तिपत्र और 5 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया।
पूरे विकासखंड को गौरवान्वित करने वाली ललिता चंद्रा को बीआरसीसी प्रदीप साहू, संकुल समन्वयक रामचरण सिदार, प्रधानपाठक हुलसराम बंजारे, सहायक शिक्षक राजेन्द्र कुमार और अनिल भारद्वाज सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account