ब्रेकिंग न्यूज

खाली टनल में हाथ हिलाना छोड़िए, देश के सवालों का जवाब दीजिए : राहुल गांधी*

07-Oct-2020

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर हमला
नई दिल्ली (शोर सन्देश) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा करके अलग-अलग मसलों पर मोदी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम जी, अकेले टनल में हाथ हिलाना छोड़ो, अपनी चुप्पी तोड़ो। सवालों का सामना करो, देश आपसे बहुत कुछ पूछ रहा है। राहुल गांधी ने जो वीडियो साझा किया है उसमे कोरोना संकट, देश की अर्थव्यवस्था, किसान बिल, भारत-चीन-विवाद, हाथरस की घटना को लेकर राहुल गांधी ने अलग-अलग समय पर जो बात कही है उसे संकलित किया गया है।

बता दें कि कृषि कानून के खिलाफ राहुल गांधी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने पंजाब में इस कानून के खिलाफ यात्रा निकाली और इसे वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह कानून किसानों के खिलाफ है। इससे पहले राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस पहुंचे थे, जहां एक लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया और इसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद राहुल गांधी प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ खड़े हैं और उन्हें जरूर इस मामले में न्याय दिलाएंगे

इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने हरियाणा में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। चीन द्वारा भारत की जमीन हड़पे जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कि पूरी दुनिया में एक ही ऐसा भारत देश है जिसकी भूमि दूसरे देश ने हड़पी हैं और कायर पीएम कहते हैं कि हमारी जमीन किसी ने नहीं ली और पीएम खुद को `देशभक्त` कहते हैं। अगर हम सत्ता में होते तो 15 मिनट से भी कम समय में चीन को बाहर निकाल देते। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account