ब्रेकिंग न्यूज

गोबरानवापारा में बड़ी कार्रवाई: चिट्टा (हेरोईन) के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

08-Jan-2026
रायपुर ।  ( शोर संदेश ) थाना गोबरानवापारा क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोईन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 06 ग्राम 13 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹45,000 बताई जा रही है।
यह कार्रवाई दुलना तिराहा के पास की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर बिक्री की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक नया रायपुर तुलसी राम लेकाम के मार्गदर्शन में थाना गोबरानवापारा पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इमरान खान उर्फ गोलू और पुरुषोत्तम साहू, दोनों निवासी जिला धमतरी, बताए। तलाशी के दौरान उनके पास से चिट्टा (हेरोईन) बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 10/26 के तहत धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर सख्ती से रोक लगाना है।

गिरफ्तार आरोपी
इमरान खान उर्फ गोलू (34 वर्ष), पिता – शेख हनिफ खान, निवासी रिसाई पारा, थाना कोतवाली, जिला धमतरी
पुरुषोत्तम साहू (29 वर्ष), पिता – जीवराखन साहू, निवासी संजय नगर, थाना कुरूद, जिला धमतरी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल, उप निरीक्षक अरुण साहू, सहायक उप निरीक्षक साबिर अली, प्रधान आरक्षक राधेश्याम सिंह तथा आरक्षक कसान रजा और सुदीप मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account