ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना के कारण निजी स्कूलों में वेतन कटौती कर रहा प्रबंधन, शिक्षकों ने यहां रखी बात*

11-Jul-2020

रायपुर (शोर सन्देश) कोरोना का असर छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूल के टीचरों पर भी पड़ा है। प्राइवेट स्कूल प्रबंधन इनके वेतन में कटौती कर रहे हैं। किसी स्कूल में 35 फ़ीसदी तो किसी स्कूल में 60 फ़ीसदी तक वेतन कटौती की जा रही है। यह वेतन कटौती मार्च से ही जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर प्राइवेट स्कूल के टीचर्स का एक दल जिला शिक्षा अधिकारी से मिला। उन्होंने मांग की है कि प्राइवेट स्कूल प्रबंधन द्वारा इस तरह से वेतन कटौती की जा रही है। ऐसे में उन्हें परिवार चलाने में दिक्कत हो रही है। कटौती मार्च से शुरू हुई थी, जिसका लॉकडाउन होने की वजह से उन्होंने विरोध नहीं किया था। इसी का फायदा उठाकर स्कूल प्रबंधन हर महीने कटौती करने लगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से कहा है कि वे इस मुद्दे पर प्राइवेट स्कूल संचालकों से बात करेंगे। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account