ब्रेकिंग न्यूज

पाकिस्तान की फायरिंग में सेना का जूनियर कमीशन ऑफिसर शहीद*

02-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश ) जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में सेना का एक जूनियर कमीशन ऑफिसर शहीद हो गया। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। राजौरी जिले के केरी सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर तोड़ा है। 3 दिन पहले ही एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का एक नायब सूबेदार शहीद हो गया था। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा में एलओसी पर सीजफायर तोड़ा था। भारतीय सेना के पीआरओ (डिफेंस) लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में नायब सूबेदार राजविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account