ब्रेकिंग न्यूज

मप्र उपचुनाव : रुझानों में भाजपा 19 तो कांग्रेस 8 सीटों पर आगे*

10-Nov-2020

भोपाल (शोर सन्देश) मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए मतगणना केंद्रों पर वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। अभी तक 28 सीटों का रुझान सामने चुका है। इसी बीच खबर रही है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए सीएम हाउस पहुंचे हैं। भाजपा को 18 सीटों पर बढ़त मिली है, वहीं कांग्रेस को 9 सीट पर बढ़त मिली है।

आपको बता दें कि ये अभी रुझान है, पल-पल में तस्वीर बदलती नजर सकती है। इन नतीजों से साबित होगा कि छह महीने पहले खोई सत्ता को कांग्रेस वापस पाने में कामयाब होगी, या फिर भाजपा अपनी सत्ता बचा पाएगी। यही नहीं यह उपचुनाव कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी बहुत अहम हैं। 28 में से 16 सीटें सिंधिंया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं। मध्य प्रदेश में इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब 28 सीटों पर हुए उपचुनाव सत्ता का भविष्य तय करेंगे। मध्यप्रदेश के 19 जिलों में 28 विधानसभा क्षेत्रों में 3 नवंबर को हुए उप चुनाव के लिए मतगणना हो रही है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account