ब्रेकिंग न्यूज

जनदर्शन में आए नंदकेश्वर की केसीसी लोन संबंधी समस्या का हुआ त्वरित समाधान

14-Nov-2024
अम्बिकापुर  ( शोर  संदेश ) । गत मंगलवार को कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में आयोजित समय सीमा की बैठक के बाद जनदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें कृषक नंदकेश्वर पैंकरा ने भी अपना आवेदन कलेक्टर के समक्ष दिया था। अम्बिकापुर तहसील क्षेत्र के मांझापारा लब्जी के निवासी किसान नंदकेश्वर ने किसान क्रेडिट कार्ड से लोन के संबंध में आ रही समस्या हेतु आवेदन किया था। जिसपर कलेक्टर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर भोसकर के निर्देश पर तुरंत कार्यवाही करते हुए समिति मेंड्राकला संबंधित सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक से चर्चा कर समस्या का समाधान किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम तक में ही केसीसी की बकाया लोन राशि को कृषक के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है जिसका किसान द्वारा आवश्यकता अनुसार आहरण किया जा सकता है।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account