ब्रेकिंग न्यूज

'कंधार हाइजैक' वेब सीरीज में 'शिव' और 'भोला' पर नेटफ्लिक्स ने सरकार को दी सफाई

03-Sep-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )   नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'आईसी 814 कंधार हाईजैक' के कंटेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इसमें 2 हाइजैकर्स को हिंदू नाम दिये गए हैं, जिन्हें लेकर आपतित जताई जा रही है. इस विवाद पर केंद्र सरकार ने नेटफ्लिक्स इंडिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा. सूत्रों ने बताया कि नेटफ्लिक्स इंडिया ने केंद्र को आश्वासन दिया है कि भविष्य में कंटेंट 'देश की भावनाओं' के अनुरूप होगी. ओटीटी दिग्गज का आश्वासन उसकी वेब सीरीज 'आईसी 814 कंधार हाईजैक' से जुड़े विवाद के बाद आया है.
'आईसी 814 कंधार हाईजैक' वेब सीरीज 1999 में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन द्वारा इंडियन एयरलाइंस की उड़ान के अपहरण की कहानी है. सूत्रों ने बताया कि वेब सीरीज के कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार और स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स के बीच एक घंटे की बैठक में हुई. अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित और 29 अगस्त को रिलीज़ हुई. फिल्म में 2 हाइजैर्क्स को 'भोला' और 'शंकर' नाम दिया गया है, जिसे लेकर सवाल खड़े किये जा रहे हैं. इसे ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड माना जा रहा है. विरोध कर रहे लोगों का तर्क है कि यह आतंकवादियों की वास्तविक पहचान को गलत तरीके से प्रस्तुत करता है, जिससे हिंदू भावनाएं आहत होती हैं.
वेब सीरीज में हाइजैकर्स को (1) चीफ, (2) डॉक्टर, (3) बर्गर, (4) भोला और (5) शंकर से पुकारा जा रहा है, ये वे नाम थे, जिनसे अपहर्ता हमेशा एक को संबोधित करते थे. सरकारी दस्तावेज भी बताते हैं कि हाइजैक किये गए विमान में हाइजैकर्स एक-दूसरे को इन्हीं नामों से पुकार रहे थे. ऐसे में नेटफ्लिक्स पर शायद ही कोई कार्रवाई की जाए.


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account